चंडीगढ़, 16 मई 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने NEET-UG परीक्षा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर शनिवार को हमला बोला है।
राहुल गांधी ने कहा कि NEET परीक्षा के 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर अब तक एक शब्द भी नहीं बोले हैं। उन्होंने मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटा दिया जाए, अन्यथा इसकी जवाबदेही प्रधानमंत्री खुद लें।
राहुल गांधी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही खुद लीजिए। Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW.”
इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने परीक्षा रद्द होने के बाद दो छात्रों की कथित आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि परीक्षा घोटाले करने वालों को संरक्षण मिल रहा है वही मेहनत करने वाले छात्र अपनी जान गंवा रहे हैं।
ये भी देखें: NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, NTA का बड़ा फैसला, CBI जांच में 16 गिरफ्तार

More Stories
नीट पेपर लीक में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार
चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण की घोषणा की, हरियाणा में 1 जुलाई से शुरू होगा पुनरीक्षण
केंद्र सरकार ने कहा – पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं होगी बढ़ोतरी, एलपीजी की पर्याप्त सप्लाई