चंडीगढ़, 18 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में व्यापार एवं निवेश, हरित प्रौद्योगिकी, नीली अर्थव्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा हुई।
स्वीडन की दो दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ओस्लो पहुंचे। नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोरे और अन्य शीर्ष नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है। पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की यह पहली यात्रा है।
19 मई को ओस्लो में तीसरा नॉर्डिक-भारत शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। प्रधानमंत्री मोदी और नॉर्वे के पीएम स्टोरे संयुक्त रूप से भाग लेंगे।
सम्मेलन में भारत के अलावा डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, स्वीडन और नॉर्वे के नेता शामिल होंगे। यह सम्मेलन 2018 (स्टॉकहोम) और 2022 (कोपेनहेगन) में हुए पिछले शिखर सम्मेलनों की कड़ी है।
ये भी देखें: PM मोदी ने दूसरी बार की अपील, पेट्रोल-डीजल बचाएं, सोना न खरीदें

More Stories
पालघर में सड़क हादसा, बारातियों से भरे टेंपो पर कंटेनर पलटा, 13 की मौत
शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, मुख्य शूटर गिरफ्तार
अडानी को अमेरिका से बड़ी कानूनी राहत, DOJ ने आपराधिक आरोप वापस लिए