May 19, 2026

योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरी

उज्जैनी एक्सप्रेस

ऋषिकेश, 18 मई 2026: योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात बड़ा रेल हादसा टल गया। उज्जैनी एक्सप्रेस शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गई।

इस हादसे में ट्रेन की तीन बोगियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटनास्थल के पास ही एक मकान भी है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को तुरंत वहां से हटाया।

रेलवे प्रशासन ने अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। बताया जा रहा है कि हादसे की मुख्य वजह लोको पायलट की लापरवाही है। गनीमत रही कि शंटिंग के समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था।

यह भी देखें: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस मामले में खालिस्तान मॉड्यूल से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार