चंडीगढ़, 18 मई 2026: भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को अमेरिका से बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने उनके खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक आरोपों को हमेशा के लिए वापस ले लिया है।
इस फैसले के साथ न्यूयॉर्क में चल रहा हाई-प्रोफाइल सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड का केस पूरी तरह बंद हो गया है। अदालत ने केस को स्थायी रूप से खारिज कर दिया है। अब भविष्य में इस मामले को दोबारा शुरू नहीं किया जा सकेगा।
पिछले साल यह मामला काफी चर्चा में रहा था। अमेरिकी एजेंसियों ने आरोप लगाया था कि अडानी ग्रुप ने भारत में सोलर प्रोजेक्ट्स हासिल करने के लिए रिश्वत की साजिश रची और विदेशी निवेशकों से जरूरी जानकारियां छिपाईं।
अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को शुरू से ही बेबुनियाद बताया था। कंपनी का कहना था कि उसके सभी कारोबार पूरी तरह कानून के दायरे में हुए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी जांच एजेंसियों को मामले में पर्याप्त सबूत नहीं मिले। साथ ही अमेरिका से सीधे जुड़े लिंक भी साफ नहीं थे। DOJ ने अदालत में कहा कि वह अब इस केस पर और संसाधन खर्च नहीं करना चाहता।
यह भी देखें: योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरी

More Stories
ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने वाले 3 एप पर सरकार की सख्ती, एप स्टोर से हटाने के आदेश
अयोध्या चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा – दोषी को कड़ी सजा मिले
गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 आतंकी समर्थकों को किया गिरफ्तार