चंडीगढ़, 18 मई 2026: अमेरिकी वित्त विभाग ने सोमवार को रूसी तेल की खरीद पर 30 दिनों की अस्थायी राहत दे दी है। इस फैसले से कई देशों को समुद्र में फंसे रूसी तेल तक आसानी से पहुंचने का मौका मिल सकेगा।
अमेरिका ने यह कदम वैश्विक ऊर्जा बाजारों को स्थिर रखने और ऊर्जा संकट से जूझ रहे देशों में तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूसी तेल खरीद पर यह विस्तार अतिरिक्त लचीलापन देगा। विभाग जरूरत पड़ने पर संबंधित देशों को विशिष्ट लाइसेंस भी जारी करेगा।
इस सामान्य लाइसेंस का मुख्य मकसद कच्चे तेल के बाजार को स्थिर करना और सबसे ज्यादा संकट में फंसे देशों तक तेल पहुंचाना है।
ये भी देखें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिका ने दो ईरानी तेल टैंकरों को निष्क्रिय किया

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग