May 20, 2026

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में ‘ग्राफिक डिजाइन और ब्रांडिंग में जनरेटिव एआई’ पर कार्यशाला आयोजित

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

चंडीगढ़, 20 मई 2026: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए “ग्राफिक डिजाइन, ब्रांडिंग और विज्ञापन में जनरेटिव एआई’ विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उभरती हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक और रचनात्मक क्षेत्र में इसके प्रभावी उपयोग के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना था।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. अभिजीत कुमार मोहंती ने विद्यार्थियों को एआई की विकसित होती दुनिया से परिचित कराते हुए इस बात पर जोर दिया कि एआई का उपयोग ‘निर्भरता’ के बजाय ‘रचनात्मकता’ के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में एआई मानव कौशल को बदलने के लिए नहीं, बल्कि उसे बढ़ाने और निखारने के लिए आया है।

डॉ. मोहंती ने इंटरएक्टिव सत्र के माध्यम से छात्रों को समझाया कि कैसे एआई का उपयोग ब्रेनस्टॉर्मिंग (विचार-मंथन), वर्कफ्लो में सुधार और नवीन विचारों को उत्पन्न करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे पहले अपनी क्षमताओं, रुचियों और विजन (दृष्टिकोण) को समझें और फिर एआई को एक ‘स्मार्ट असिस्टेंट’ की तरह उपयोग कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें।

कार्यशाला के दौरान छात्रों ने प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। जिसमें एआई के माध्यम से प्रभावी ब्रांडिंग रणनीतियां तैयार करना। एआई टूल्स की मदद से प्रभावशाली कंटेंट और दृश्य तैयार करना। जटिल डिजाइन और विज्ञापन संबंधी चुनौतियों के लिए एआई का सहयोग लेना।

ये भी देखें: हरियाणा में 1000 नई बसें खरीदेगी सरकार, 500 होंगी इलेक्ट्रिक