चंडीगढ़, 12 मई 2026: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि राज्य परिवहन विभाग जल्द ही 1000 नई बसों की खरीद करेगा। इनमें 500 इलेक्ट्रिक बसें और 500 सामान्य बसें शामिल होंगी।
अनिल विज ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और यात्री सुविधाओं से परिपूर्ण बनाना है। वे आज चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मंत्री ने बताया कि सभी बसों में अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिन पर यात्रियों को बसों के आगमन और प्रस्थान की सटीक जानकारी मिल सकेगी।
अनिल विज ने आगे कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक आधुनिक मोबाइल ऐप विकसित किया जा रहा है। इस ऐप के जरिए यात्री बस की लोकेशन, समय-सारणी और रूट की पूरी जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि नई तकनीक से बसों के निर्धारित रूट पर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी।
ये भी देखें: जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा, केंद्र ने दी 200 बसों को मंजूरी

More Stories
Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच अचानक बारिश, कई जिलों में अलर्ट
श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा, न छोड़ेंगे योगी – मंत्री अनिल विज
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता, दिए जरूरी निर्देश