November 23, 2026

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की तैयारी, तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं

अनुराग रस्तोगी

चंडीगढ़, 23 नवंबर 2026: हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में अगले 2 से 3 महीने के दौरान कई अहम बदलाव हो सकते हैं। प्रशासनिक व्यवस्था के 3 महत्वपूर्ण पदों पर बैठे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं। इनमें इसी महीने होम सेक्रेटरी का पद संभाल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल शामिल हैं। वहीं मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और वित्त आयुक्त राजस्व डॉ. सुमिता मिश्रा भी अगले 2 महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

1990 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल इसी महीने रिटायर होंगे। उनके पास गृह जेल आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन के अलावा पर्यावरण तथा वित्त एवं योजना जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी भी है।

चर्चा है कि हरियाणा सरकार ने उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्र को पत्र भेजा है। हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के तत्कालीन प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे अरुण गुप्ता को भी रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन नहीं मिली थी। वे सेवानिवृत्त हो गए थे। इसी महीने उन्हें हरियाणा विद्युत नियामक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब