चंडीगढ़, 20 मई 2026: उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश के श्रमिकों को विदेशों में बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन विभाग विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देगा।
मंत्री ने बताया कि जर्मन, रशियन, जापानी और अंग्रेजी जैसी भाषाओं का ज्ञान होने से श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में आसानी से नौकरी मिल सकेगी।
बुधवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में अनिल राजभर ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिक पंजीयन के लिए विशेष शिविर लगाए जाएं और सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण कई पात्र श्रमिक अभी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर होर्डिंग लगाकर बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
अनिल राजभर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हितलाभ वितरण कार्यक्रम नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएं और इनमें जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए।
यह भी देखें: मानसून वापसी के दौरान उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत

More Stories
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव
पश्चिम बंगाल के स्कूल-कॉलेजों में शामिल होंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और विचार