चंडीगढ़, 20 मई 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर क्लस्टर’ (UPDCC) की उच्च स्तरीय समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश के ‘एआई मिशन’ की मजबूत बुनियादी संरचना तैयार करेगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि डाटा सेंटर क्लस्टर केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) तक सीमित न रहे। प्रदेश के अन्य हिस्सों को भी इससे जोड़ा जाए।
योगी ने कहा कि जहां बड़े पैमाने पर भूमि उपलब्ध हो, वहां से इसकी शुरुआत की जा सकती है। उन्होंने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) क्षेत्र को इसके लिए उपयुक्त बताया।
मुख्यमंत्री ने टाटा समूह समेत बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों से संवाद स्थापित कर लखनऊ को ‘एआई सिटी’ के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर क्लस्टर की दीर्घकालिक रणनीति प्रदेश को भारत और ग्लोबल साउथ का सबसे बड़ा ‘एआई कंप्यूट पावर सेंटर’ बनाने की है।
इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को कृत्रिम मेधा, डाटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और उच्च प्रौद्योगिकी डिजिटल विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाना है।
यह भी देखें: उत्तर प्रदेश में विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर श्रमिकों को विदेश भेजने की तैयारी

More Stories
बंगाल में मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य, शुभेंदु सरकार का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP सरकार पर हमला, आरक्षण को बताया ‘लूट’
उत्तर प्रदेश में विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर श्रमिकों को विदेश भेजने की तैयारी