चंडीगढ़, 22 मई 2026: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पंजाब सरकार आवारा और खूंखार कुत्तों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान कल से पूरे प्रदेश में चलेगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार कल से आवारा और खूंखार कुत्तों के खिलाफ अभियान शुरू करेगी, जो लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं।
सीएम भगवंत मान ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जाएगा।
पिछले कुछ समय में कई जगहों पर आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं सामने आने के बाद सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।
यह भी देखें: पंजाब सरकार को हाई कोर्ट की कड़ी फटकार, हरभजन सिंह सुरक्षा मामले में जवाब दाखिल करने में लगातार लापरवाही

More Stories
मोगा में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, DRO कार्यालय का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार
लुधियाना में कांग्रेस युवा नेता की दुकान पर हमला, तोड़फोड़ कर युवक को पीटा
अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने दो भाइयों को 5.5 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौलों सहित किया गिरफ्तार