लुधियाना, 22 मई 2026: लुधियाना के जवाहर कैंप इलाके में देर शाम एक मामूली विवाद हिंसक रूप ले लिया। कुछ युवकों ने एक कांग्रेस युवा नेता की कपड़ा दुकान पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की।
हमलावरों ने दुकान के शीशे तोड़ दिए और काफी देर तक हंगामा किया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना के दौरान दुकान पर काम कर रहे एक युवक के घायल होने की खबर है। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
पीड़ित दुकान मालिक ने बताया कि अचानक कुछ युवक आए और बिना किसी बड़ी बात के दुकान पर हमला कर दिया। उन्होंने दुकान को भारी नुकसान पहुंचाया।
पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में युवकों के तोड़फोड़ करते और हंगामा करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप वैन की टक्कर

More Stories
पंजाब सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी – भगवंत सिंह मान
FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, इस गैंग से है कनेक्शन
AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात, उज नदी पर डैम बनाने की मांग की