चंडीगढ़, 22 मई 2026: Transport Strike: चक्का जाम के पहले दिन सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के नेतृत्व में हुई बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने अपनी समस्याएं रखीं, लेकिन किसी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी।
ट्रांसपोर्ट संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि 23 मई तक चलने वाली यह हड़ताल जारी रहेगी। यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो वे पूरे देश में अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि हड़ताल के पहले दिन दिल्ली की सीमाओं पर ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। सामान्य दिनों में रोजाना करीब 70,000 ट्रक दिल्ली में प्रवेश करते हैं, लेकिन बुधवार को यह संख्या घटकर महज 100-200 रह गई। ये भी वे ट्रक थे जो पहले से रास्ते में थे या हड़ताल शुरू होने से ठीक पहले दिल्ली पहुंच गए थे।
ट्रांसपोर्टरों का दावा है कि ड्राइवरों और छोटे ऑपरेटर्स का इस आंदोलन को भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे दिल्ली की रसद आपूर्ति पर गहरा असर पड़ रहा है।
दिल्ली सरकार के खाद्य, आपूर्ति एवं पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बैठक में ट्रांसपोर्टरों की मांगों को जायज माना। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी और कानूनी मुद्दों के कारण राहत के लिए अदालत का रास्ता अपनाना पड़ सकता है।
यह भी देखें: चुनाव में दबाव के आरोपों के बाद कार्रवाई, PCS अधिकारी वालिया का तबादला

More Stories
रोम में पीएम मोदी और मेलोनी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, मेलोनी ने हिंदी में कहा – ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’
दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की सूचना, विमान सुरक्षित उतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में मारा गया