चंडीगढ़, 22 मई 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। गुरुवार (21 मई) को सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ाकर 58% से 60% कर दिया है।
इस फैसले से प्रदेश के करीब 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनर्स यानी कुल 28 लाख लोगों को फायदा होगा।
वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से लागू होगा।
एरियर और भुगतान का ब्योरा
कर्मचारियों को 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक का बढ़ा हुआ DA एरियर के रूप में उनके
भविष्य निधि (PF) खाते में जमा किया जाएगा।
1 मई से बढ़ा हुआ DA जून के वेतन में मिलेगा।
पेंशनर्स को भी 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक का एरियर उनके पेंशन खाते में जमा होगा और 1 मई से बढ़ा हुआ DA जून की पेंशन के साथ मिलेगा।
यह भी देखें: उत्तर प्रदेश में विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर श्रमिकों को विदेश भेजने की तैयारी

More Stories
दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर से भारत ने सुरक्षा घेरा हटाया
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना: योगी सरकार ने बढ़ाया बजट, इन्हें मिलेगा लाभ
गोरखपुर में सीएम योगी ने शुरू की मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना, 5 लाख तक इलाज फ्री होगा