May 21, 2026

मंडी में नशीली दवाओं के सेवन से युवक की मौत, दो साथियों पर NDPS एक्ट के तहत केस

सोशल मीडिया से वजन घटाने ...

मंडी, 22 मई 2026: जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी घट्टा और थाना जोगिंद्रनगर क्षेत्र में अप्रैल माह में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अब सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

6 अप्रैल 2026 को मोहनघाटी क्षेत्र के बडेहड़ गांव निवासी हीरालाल पुत्र बांकेलाल ने अपने दो साथियों विशाल पुत्र नवीन और दीपक पुत्र स्वर्गीय जानकी दास के साथ ट्रामाडोल और डेक्स्ट्रोमिथॉर्फन जैसी नशीली दवाइयों का सेवन किया था। नशे की अधिक मात्रा लेने से हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों साथियों का मेडिकल परीक्षण करवाया था। अब फॉरेंसिक लैब रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि दोनों युवकों ने भी नशीली दवाइयों का सेवन किया था।

इसके आधार पर पुलिस ने विशाल और दीपक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी देखें: Kangra News: देहरा पुलिस ने नशा तस्कर की 39 लाख 48 हजार की संपत्ति की फ्रीज