पटना, 22 मई 2026: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद मुख्यमंत्री आवास के पास 10 खाली शराब की बोतलें मिली हैं। एक बोतल जमीन पर पड़ी हुई थी जबकि बाकी बोतलों को कागज में लपेटकर कपड़े के थैले में रखा गया था।
सभी बोतलें महंगे ब्रांड की हैं। एक बोतल की बाजार कीमत 4 हजार से 5 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही सचिवालय थाना प्रभारी गौतम कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी खाली बोतलों को वहां से हटा दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
इस पूरे मामले पर बिहार पुलिस मुख्यालय में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं RJD नेता रोहिणी आचार्य ने इस घटना पर X (पूर्व ट्विटर) पर सवाल उठाते हुए लिखा, “कहीं ऐसा तो नहीं कि अवैध शराब के कारोबारियों की पहुंच मुख्यमंत्री आवास तक है।”
ये भी देखें: बिहार में विभागों का बंटवारा, निशांत कुमार बने स्वास्थ्य मंत्री, विजय सिन्हा को मिला कृषि विभाग

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार