बटाला, 22 मई 2026: बटाला के सरूप वाली गांव में पुलिस और बदमाश के बीच देर रात गोलीबारी हुई। एक बदमाश ने करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से पुलिस पर लगातार फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई।
एसएसपी बटाला डॉ. मेहताब सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी छत गांव में छिपकर बैठे थे। इनमें से एक पर हत्या का आरोप है। उसके खिलाफ लूटपाट और मारपीट के कई मामले भी दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों को घेरा तो उनमें से एक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश भागते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेतों में छिप गया और वहीं से पुलिस पर फायरिंग करता रहा।
पुलिस टीम ने उसे घेर लिया लेकिन बदमाश ने फायरिंग नहीं रोकी। आखिरकार पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
यह भी देखें: गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर

More Stories
सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- भगवंत सिंह मान
पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब में कैश फॉर पोस्टिंग आरोपों पर सीबीआई ने 15 अहम विभागों का रिकॉर्ड किया तलब