चंडीगढ़, 23 मई 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को पूरे देश में आयोजित होगी। हिमाचल प्रदेश में भी हजारों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा केंद्र शिमला, मंडी और धर्मशाला में बनाए गए हैं। आयोग ने सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षा दो पालियों में होगी। सामान्य अध्ययन पेपर-1 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और सीसैट (पेपर-2) दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगा।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
यूपीएससी ने परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अगर एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट न हो तो पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
यह भी देखें: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 24 मई को, हरियाणा मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

More Stories
एवरेस्ट फतह करने वाली हिमाचली रुचि ठाकुर को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया 1 लाख का इनाम
हिमाचल में मानसून का कहर, 44 सड़कें और 254 ट्रांसफॉर्मर ठप, कई इलाकों में संपर्क कटा
HPTU हमीरपुर ने बढ़ाई काउंसलिंग की अंतिम तिथि, 7 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन