ऊना, 23 मई 2026: पंचायत चुनावों के बीच अवैध शराब की सप्लाई पर सख्ती बरतते हुए गगरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अम्बोटा बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार से पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की।
पुलिस टीम शिवबाड़ी-अम्बोटा बाईपास रोड पर वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। एक सफेद रंग की संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी की पिछली सीट और डिक्की से शराब भरी पेटियां मिलीं।
पुलिस ने 10 पेटियां रॉयल स्टैग और 5 पेटियां मैक्डॉवल्स नंबर वन ब्रांड की अंग्रेजी शराब जब्त की। कुल 180 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 1,35,000 मिलीलीटर है। सभी बोतलों पर ‘For Sale in Punjab Only’ अंकित था।
आरोपी शराब ले जाने का कोई वैध परमिट या दस्तावेज नहीं दिखा सका। आरोपी की पहचान विपन कुमार, निवासी चरूड़ू, तहसील अम्ब, जिला ऊना के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब की खेप और वाहन को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी देखें: नाहन में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 140 पेटियां बरामद

More Stories
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त
चंबा भरमौर में एक घंटे में तीन भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
हमीरपुर में सीएम सुक्खू ने 35 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी