चंडीगढ़, 22 मई 2026: शिमला के कुमारसैन उपमंडल के बड़ागांव बस स्टैंड के पास शुक्रवार को एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान की ऊपरी मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। समय रहते दमकल कर्मियों ने आग को आसपास के मकानों में फैलने से रोक लिया।
मकान सराहन गांव के निवासी जिया लाल पुत्र परमानंद का है। आग सबसे ऊपरी मंजिल से शुरू हुई और देखते-ही-देखते विकराल रूप ले लिया। ऊपरी मंजिल पर रखे गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मकान की दीवारों में दरारें पड़ गईं और छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस मकान की ऊपरी मंजिल पर सुन्नी तहसील के धरोगड़ा गांव निवासी हनीश कुमार पुत्र बुद्धिराम किराएदार के रूप में रहते थे। आग में उनके सारे सामान जलकर नष्ट हो गए।
आग की सूचना मिलते ही कुमारसैन से दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस ने मौके पर जायजा लिया है। फिलहाल आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है।
यह भी देखें: दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में लगी आग, दमकल गाड़ियों पर पथराव

More Stories
हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 63 सड़कें बंद, अब तक 286 लोगों की मौत
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत