दिल्ली, 26 मई 2026: कॉकरोच जनता पार्टी का ऑफिशियल ट्विटर (X) हैंडल को केंद्र सरकार ने ब्लॉक कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म के संस्थापक अभिजीत दीपक ने इस आदेश के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। इस मामले की सुनवाई इसी हफ़्ते होने की संभावना है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 21 मई को केंद्र सरकार के आदेश के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ऑफिशियल X हैंडल को पूरे भारत में बैन कर दिया गया था। यह कार्रवाई केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से मिले इनपुट के आधार पर की थी, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया गया था।
सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69(A) के तहत इस अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। यह धारा सरकार को देश की संप्रभुता, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी ऑनलाइन कंटेंट को ब्लॉक करने का अधिकार देती है। हालाँकि, इस अकाउंट को भारत के बाहर के स्थानों से अभी भी एक्सेस किया जा सकता है।
यह भी देखें: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बोले प्रशांत किशोर – 2 करोड़ लोगों का साथ चिंता का विषय

More Stories
ट्विषा शर्मा दहेज हत्या मामले में CBI ने लिया केस, भोपाल थाने की FIR रिरजिस्टर्ड
बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर मिलेगा नौकरी का मौका
तमिलनाडु में किसानों को बड़ी राहत,CM विजय ने 50,000 रुपये तक कर्ज किए माफ