चंडीगढ़, 23 मई 2026: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को झंझारपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है।
प्रशांत किशोर ने बताया, “अभी कोई आधिकारिक दल नहीं है। न तो इसकी कोई नीति है और न ही पता है कि इसके नेता कौन हैं। यह किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन कैंपेन के रूप में शुरू किया है।”
उन्होंने कहा कि इतना जरूर है कि इंस्टाग्राम पर करीब 2 करोड़ लोगों ने इसे फॉलो किया है। इतनी बड़ी संख्या में लोग किसी प्लेटफॉर्म पर आकर सरकार के खिलाफ अपनी बात रख रहे हैं तो यह सरकार के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा, “यह दिखाता है कि समाज में कितनी बड़ी संख्या में लोग मौजूदा व्यवस्था से नाखुश हैं।”
यह भी देखें: सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में स्वत: संज्ञान लिया, 25 मई को होगी सुनवाई

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार