May 26, 2026

ट्विषा शर्मा दहेज हत्या मामले में CBI ने लिया केस, भोपाल थाने की FIR रिरजिस्टर्ड

CBI

भोपाल, 26 मई 2026: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक्ट्रेस-मॉडल ट्विषा शर्मा की कथित दहेज हत्या मामले को अपने हाथ में ले लिया है। CBI ने भोपाल के कटारा हिल्स थाने में दर्ज FIR को रिरजिस्टर्ड कर जांच शुरू कर दी है।

CBI दिल्ली में तैनात एसपी राजबीर सिंह इस मामले की जांच का नेतृत्व करेंगे। डीएसपी निशु कुशवाहा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। CBI अब दहेज हत्या, प्रताड़ना, साजिश और अन्य संभावित अपराधों की गहन जांच करेगी।

SIT ने आरोपी समर्थ सिंह के घर पर क्राइम सीन भी रिक्रिएट किया है।

ट्विषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में हुई थी। CBI ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 और 3(5) के साथ-साथ दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है।

FIR के अनुसार ट्विषा की शादी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने के आरोप लगे हैं।

यह भी देखें: सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में स्वत: संज्ञान लिया, 25 मई को होगी सुनवाई