सांचू, 26 मई 2026: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट पहुंचे। उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।
अमित शाह ने सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों से मुलाकात की, उनका उत्साहवर्धन किया और शहीद सीमा प्रहरियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रहरी सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, सीमा से लगे 50 किलोमीटर के दायरे में किसी भी असामान्य गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए। सीमावर्ती गांवों में अवैध निर्माण की कोई भी जानकारी तुरंत सिविल प्रशासन और पुलिस को दी जाए। बीएसएफ की जिम्मेदारी सिर्फ सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों पर भी सतर्क रहना जरूरी है।
अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ जवानों के शानदार प्रदर्शन की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बीएसएफ तैनात रही, वहां जवान न सिर्फ मजबूती से डटे रहे बल्कि स्थानीय लोगों का मनोबल भी बढ़ाया।
गृह मंत्री ने कहा, “हमारे सीमा प्रहरी बर्फीले पहाड़ों से लेकर तपते रेगिस्तान तक और 45 डिग्री से लेकर माइनस 45 डिग्री तापमान में बहादुरी, साहस और बलिदान की भावना के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।”
ये भी देखें: सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा का बयान- ‘यह कलंक है, हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं’
बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नामांकन के अगले दिन बदला उम्मीदवार, अब इसे बनाया उम्मीदवार
भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA साइन, पीएम मोदी ने इसे मील का पत्थर बताया