मऊ, 29 मई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मऊ पहुंचे। यहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इस मौके पर सीएम योगी ने माफियाओं पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए 2005 के मऊ दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि आज कोई माफिया पिस्तौल लहराते हुए, धमकाते हुए या खुली जीप में घूमकर किसी हिंदू को नहीं धमका सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर कोई माफिया किसी धार्मिक आयोजन में व्यवधान डालता है तो उसकी रावण और कंस जैसी दुर्गति तय है।”
2005 के मऊ दंगों का किया जिक्र
जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ठीक 21 साल पहले 2005 में इसी मऊ में शहर को जलाने की साजिश हुई थी। सत्ता के माफियाओं ने रामलीला में व्यवधान डाला था। उस समय यहां अराजकता का राज था। रामनवमी, जन्माष्टमी और रामलीला जैसे कार्यक्रम नहीं होने दिए जाते थे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में माफिया और गुंडे खुलेआम घूमते थे। गरीबों को कोई सुविधा नहीं मिलती थी। कांग्रेस के समय कांग्रेस के गुंडे और सपा के समय सपा के गुंडे राशन डकार जाते थे, जबकि गरीब चुपचाप देखता रहता था।
सीएम योगी ने साफ कहा, “अब किसी माफिया या गुंडे में इतना दुस्साहस नहीं बचा है कि वह किसी पर्व-त्योहार, रामलीला, यज्ञ, कथा, रामनवमी, शिवरात्रि, जन्माष्टमी या रक्षाबंधन जैसे आयोजन में व्यवधान पैदा कर सके। अगर कोई ऐसा करता है तो पर्व तो मनाया जाएगा, लेकिन उसके बाद उसकी रावण और कंस वाली दुर्गति निश्चित है।”
ये भी देखें: प्रयागराज पहुंचे CM योगी, “मेयर के तीन साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल

More Stories
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की आत्महत्या, यूपी के बागपत के रहने वाले थे
पटना के पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, एक सितंबर से सभी सरकारी कामकाज बंगाली में होंगे