चंडीगढ़, 26 मई 2026: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेता जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब जयराम ठाकुर खुद मुख्यमंत्री थे तब पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दौरान मंत्रिमंडल बैठक आयोजित की थी। अब उसी बात का विरोध क्यों कर रहे हैं।
सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता का ध्यान बांटने के लिए निराधार बयानबाजी कर रही है। वे शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार के काम रुकते नहीं हैं। जयराम ठाकुर को यह बात अच्छी तरह पता होनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा सरकार के समय चुनावों के दौरान जनता के कार्य रोक दिए जाते थे।
उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई मंत्रिमंडल बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। चुनाव समाप्ति के बाद इन फैसलों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
सुक्खू ने एक महत्वपूर्ण निर्णय का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने 24 घंटे दुकानें खुली रखने की अनुमति दे दी है। इससे कारोबारियों को इंस्पेक्टर राज की परेशानी से मुक्ति मिली है।
राज्यपाल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने संतुलित रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल जो भी बातें सरकार के संज्ञान में लाएंगे उन पर अमल किया जाएगा। राज्यपाल सम्माननीय हैं और उनकी हर बात को गंभीरता से लिया जाता है।
यह भी देखें: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, कहा – 50-50 लाख वाली घोषणा को आचार संहिता का उल्लंघन

More Stories
कसौली के जंगलों में भीषण आग, वायुसेना के हेलीकॉप्टर कर रहे पानी की बौछार
Himachal Weather: हिमाचल में भीषण गर्मी का कहर, शिमला-मनाली तक पड़ा असर
चिनाब-ब्यास लिंक टनल प्रोजेक्ट को मंजूरी, अनुराग ठाकुर ने जताई खुशी