चंडीगढ़, 26 मई 2026: सोलन जिले के कसौली और आसपास के क्षेत्रों में जंगलों में भीषण आग लग गई है। ओल्ड कसौली-परमाणु रोड, जांगेशू, मनौण, सनावर और गांगुड़ी समेत कई इलाकों में चीड़ के घने जंगलों में आग धधक रही है। धुएं के घने बादलों ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है।
वन विभाग, स्थानीय प्रशासन, थल सेना और वायुसेना की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। वायुसेना के हेलीकॉप्टर ‘बांबी बकेट ऑपरेशन’ के तहत ऊपर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस आग से जंगलों में रहने वाले वन्यजीवों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इन जंगलों में तेंदुए, हिरण, जंगली सूअर, बंदर, लंगूर, मोर, जंगली मुर्गे और कई दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी निवास करते हैं।
वन अधिकारियों के अनुसार अप्रैल से 15 जून तक का समय कसौली क्षेत्र में आग के लिए सबसे संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान सूखी चीड़ की पत्तियां और गर्म हवाएं आग को तेजी से फैलाती हैं।
यह भी देखें: शिमला के कुमारसैन में तीन मंजिला मकान में लगी आग, गैस सिलेंडर में धमाका

More Stories
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त