शिमला, 26 मई 2026: हिमाचल प्रदेश में मई के आखिरी सप्ताह में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर भी गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे हैं।
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी शिमला में पारा 29.3 डिग्री तक पहुंच गया। कल्पा में हल्की बारिश (0.6 मिलीमीटर) जरूर हुई, लेकिन मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में गर्मी ने और तेवर दिखाए।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले दो दिनों तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। 28 से 30 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज अंधड़, भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी देखें: हिमाचल में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू में ओलावृष्टि और तूफान का खतरा

More Stories
हिमाचल में मत्स्य क्षेत्र के लिए सरकार की नई योजना, कोल्ड स्टोरेज आदि पर 70 प्रतिशत सब्सिडी
चंबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, सात लोगों की मौत, 11 घायल
हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: सरकारी कर्मचारी को सजा देते समय विभाग को साफ कारण बताना होगा