चंडीगढ़, 30 मई 2026: ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए ट्रायल में अच्छी शुरुआत के बावजूद सेमीफाइनल में हार गई हैं।
53 किलो ग्राम वर्ग में विनेश ने लगातार दो राउंड जीते, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में मीनाक्षी के सामने 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।
बता दें कि मीनाक्षी ने पिछले महीने सीनियर एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
विनेश फोगाट का पहला मुकाबला ज्योति सिहाग के खिलाफ हुआ, जिसमें उन्होंने 7-1 से आसान जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में नीशू को 7-6 से हराया।
सेमीफाइनल में मीनाक्षी के खिलाफ हार के साथ विनेश का एशियन गेम्स ट्रायल में सफर फिलहाल थम गया है।
ये भी देखें: रोहतक में युवती की संदिग्ध मौत, ससुर पर अश्लील हरकत और हत्या का आरोप

More Stories
बिजली मंत्री अनिल विज अफसरों से नाराज, XEN को नूंह ट्रांसफर के दिए आदेश
सीएम सैनी ने स्वीडन के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश पर चर्चा
हरियाणा में नॉन-टीचिंग कैडर के ऑनलाइन तबादले जल्द, 31 अक्टूबर तक डाटा अपडेट जरूरी