रोहतक, 30 मई 2026: रोहतक शिवाजी कॉलोनी में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने मृतका के ससुर पर अश्लील हरकतें करने और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
मृतका की बहन ज्योति ने पुलिस को बताया कि उसका ससुर मृतका के साथ अश्लील हरकतें करता था। उसने दावा किया कि फरवरी महीने में भी ससुर कुल्हाड़ी लेकर उनकी बहन पर हमला करने पहुंचा था, जिसे किसी तरह रोका गया। ज्योति का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या उसके ससुर ने ही की है।
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
ये भी देखें: रोहतक से शिमला के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू, किराया सिर्फ 581 रुपये

More Stories
हथिनीकुंड बैराज में सेना की बोट डूबी, दो जवान 15 घंटे बाद भी लापता, 3 बचाए गए
गुरुग्राम मेट्रो का पहला विशालकाय यू-गर्डर पिलर पर इंस्टॉल, मंत्री राव नरबीर ने किया पूजन
हरियाणा विधानसभा: मानसून सत्र के पहले दिन हंगामा, 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड