अंबाला, 30 मई 2026: हरियाणा-पंजाब के लिए सिरदर्द बने एक हिस्ट्रीशीटर स्नैचर को CIA-2 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से 15-16 मुकदमे दर्ज हैं और वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुका है। फिलहाल वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर था।
CIA-2 के इंचार्ज रवि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम ने नाकेबंदी की। प्लैटिना बाइक पर सवार संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की गई तो उसने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की और पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान उसके पैर में चोट आई। पुलिस ने उसे काबू कर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद पूछताछ में उसने अपना नाम सतनाम सिंह उर्फ सत्तू, पिता हरबंस सिंह, निवासी चंडीगढ़ सेक्टर-31 बताया।
पूछताछ में आरोपी ने अंबाला जिले में 5-6 स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा किया। उसकी बाइक भी चोरी की हुई निकली, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
सतनाम सिंह फिलहाल रैपिडो कंपनी में काम कर रहा था। वह नशे का आदी है और नशे के लिए ही स्नैचिंग की वारदातें करता था।
यह भी देखें: अंबाला कैंट में बंद मकान से दो सगी बहनों के सड़े शव मिले, 15 दिन से नहीं निकली थीं बाहर

More Stories
हरियाणा के आम अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य – नायब सिंह सैनी
गो-तस्करों से मुड़ते हुए शहीद हुए एसआई मुकेश फोगाट को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
हिसार को जाम मुक्त और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में गठित कमेटी की बैठक आयोजित