चंडीगढ़, 2 जून 2026: केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
लोखंडे प्रशांत सीताराम वर्ष 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। शिक्षा प्रशासन और नीति निर्माण के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
सरकार ने वरुण भारद्वाज को सीबीएसई का नया सचिव नियुक्त किया है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति से बोर्ड के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी देखें: CBSE ने 9वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में किए बड़े बदलाव

More Stories
सूरत में दो सरकारी बसों की भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने जर्मनी के थुरिंगिया राज्य के प्रेसिडेंट मारियो वोइग्ट से की मुलाकात
के. अन्नामलाई ने BJP छोड़ी, नितिन नवीन को 5 पन्नों का इस्तीफा सौंपा, नई क्षेत्रीय पार्टी बनाने की तैयारी