सूरत, 2 जून 2026: गुजरात के सूरत जिले में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारडोली तहसील के उवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की दो सरकारी बसों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसके बाद बस में आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंच गए। बचावकर्मियों ने घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बारडोली ग्रामीण पुलिस निरीक्षक पी.एन. जडेजा ने बताया कि दोनों बसें महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की थीं। शुरुआती जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टक्कर आमने-सामने हुई या दोनों बसें एक ही दिशा में चल रही थीं।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद पलटी बस में आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है।
ये भी देखें: हिमाचल में बड़ा हादसा, चम्बा में खाई में गिरी कार, 8 लोग लापता

More Stories
DRDO ने लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया
कर्नाटक के मैसूर में बार और रेस्तरां में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 7 झुलसे
दिल्ली के नेहरू विहार में रंगदारी से इनकार करने पर AAP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या