लुधियाना, 4 जून 2026: लुधियाना के जमालपुर इलाके में गैस रिसाव के कारण एक घर में रखा सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की दीवार ढह गई और घर में भीषण आग लग गई।
घर का ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया। धमाके के समय घर में मौजूद माता-पिता और उनका बच्चा मलबे के नीचे दब गए।
आसपास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में तीनों घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।
धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव से सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
यह भी देखें: चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, बुड़ैल में सिलेंडर ब्लास्ट, पूरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को दी मंजूरी
बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायता