चंडीगढ़, 4 जून 2026: स्थानीय सेवा केंद्र के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल आज आठवें दिन भी जारी रही।
गत आठ दिनों से सेवा केंद्र पूरी तरह बंद पड़ा है जिसके कारण क्षेत्र की आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या पर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है।
यह हड़ताल ऐसे समय में चल रही है जब स्कूलों और कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। सेवा केंद्र बंद होने के कारण छात्रों के जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों के दाखिले अटक गए हैं और अभिभावक व छात्रों में काफी तनाव है।
पीड़ित नागरिकों ने प्रशासन और सरकार के रवैए पर गहरा रोष व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन जल्द ही कर्मचारियों से बातचीत कर हड़ताल समाप्त नहीं करवाता तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
यह भी देखें: Transport Strike: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी, सरकार से बातचीत बेनतीजा

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को दी मंजूरी
बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायता