June 4, 2026

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस जल्द करेगी जिला अध्यक्षों में...

चंडीगढ़, 4 जून 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

कांग्रेस ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और झारखंड से अपने सीनियर नेताओं और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे चेहरों को मैदान में उतारा है।

सूची में सबसे प्रमुख नाम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का है। कांग्रेस ने उन्हें कर्नाटक से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। खरगे लंबे समय से पार्टी की शीर्ष नेतृत्व में रहे हैं और फिलहाल कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं।

कर्नाटक से ही मंसूर अली खान और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को भी राज्यसभा चुनाव का टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश से कांग्रेस ने सीनियर नेता मीनाक्षी नटराजन पर भरोसा जताया है। राजस्थान से नीरज डांगी को प्रत्याशी बनाया गया है। तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से प्रणव झा को पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है।

यह भी देखें: BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की