नवांशहर, 5 जून 2026: पंजाब के नवांशहर में दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा पढ़ने वाली 15 वर्षीय लड़की राधिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को अटैची में बंद किया। इसके बाद वह मोटरसाइकिल पर शव लेकर गढ़शंकर के जंगलों में पहुंचा और लाश को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को जंगल से मृतका का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी किराए के मकान में रहता था। राधिका पिछले 4-5 दिनों से लापता चल रही थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले के कई अहम पहलुओं का अभी खुलासा होना बाकी है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
यह भी देखें: लुधियाना में पंजाबी गायिका इंदर कौर की हत्या, नीलोन नहर में मिला शव

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को दी मंजूरी
बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायता