चंडीगढ़, 19 मई 2026: लुधियाना में 29 वर्षीय पंजाबी गायिका इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर की हत्या से सनसनी फैल गई है। मंगलवार को उनका शव नीलोन नहर में मिला। पुलिस ने बताया कि गायिका पिछले कई दिनों से लापता थीं। 13 मई की शाम को वह घरेलू सामान खरीदने के लिए अपनी सफेद फोर्ड फिगो कार लेकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।
परिवार ने जमालपुर निवासी इंदर के अपहरण का आरोप सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पर लगाया था। परिवार का कहना है कि सुक्खा इंदर पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। जब इंदर को पता चला कि सुक्खा पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उसने शादी से इनकार कर दिया।
जांच में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे को करीब पांच साल से जानते थे। वे इंस्टाग्राम पर दोस्त बने थे। सूत्रों के अनुसार मोगा निवासी सुक्खा कनाडा से नेपाल होते हुए पंजाब आया था और अपराध को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से फरार हो गया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी सुक्खा के पिता प्रीतम सिंह और उनके दोस्त करमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सुक्खा अभी फरार है।
जांच के दौरान रविवार को नहर से इंदर की कार बरामद हुई थी। एक दिन बाद सोमवार को उनका शव नहर में मिला।
यह भी देखें: पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

More Stories
AAP की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवाल
पिछली सरकारें जो दशकों में न कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने सिर्फ साढ़े चार सालों में कर दिखाया – हरजोत सिंह बैंस
बंबीहा गैंग के 3 गुर्गों को मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया