जालंधर, 9 जून 2026: जालंधर के नेशनल हाईवे पर ईस्टवुड के सामने मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। फगवाड़ा की ओर से आ रहे एक कंटेनर और बजरी से लदा लोडर आमने-सामने टकरा गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास चल रहे कई अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। सड़क पर मलबा बिखर जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
घटना के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुधारने की कोशिश शुरू कर दी।
एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अब हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है।
ये भी देखें: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, गुरदासपुर के युवक की मौत

More Stories
आप ने पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज
पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर स्कूटी सवार की हादसे में मौत, पिता की दवा लेने आया था