जालंधर, 9 जून 2026: जालंधर के नेशनल हाईवे पर ईस्टवुड के सामने मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। फगवाड़ा की ओर से आ रहे एक कंटेनर और बजरी से लदा लोडर आमने-सामने टकरा गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास चल रहे कई अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। सड़क पर मलबा बिखर जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
घटना के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुधारने की कोशिश शुरू कर दी।
एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अब हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है।
ये भी देखें: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, गुरदासपुर के युवक की मौत

More Stories
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्च
भगवंत मान सरकार द्वारा लिखित भरोसे के बाद किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर चल रहा धरना समाप्त किया
अमन अरोड़ा ने दुबई सम्मेलन में UAE निवेशकों को पंजाब में निवेश का निमंत्रण, पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा