चंडीगढ़, 9 जून 2026: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की संभावित गिरफ्तारी को लेकर कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। मजीठिया ने अपनी गिरफ्तारी रोकने के लिए अमृतसर जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। अदालत इस याचिका पर 10 जून को सुनवाई करेगी।
अदालत ने पुलिस को मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में राजनीतिक और कानूनी गलियारों में 10 जून की सुनवाई को लेकर काफी उत्सुकता है। इसी दिन साफ हो जाएगा कि अदालत मजीठिया को राहत देती है या नहीं।
मामले के अनुसार, मजीठिया पर एक थाने में जबरन घुसकर हिरासत में बंद एक आरोपी को छुड़ाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों के आधार पर पुलिस उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।
फिलहाल मजीठिया पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और फरार चल रहे हैं। 10 जून को अदालत जो फैसला सुनाएगी, उसी से उनकी गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई की दिशा तय होगी।
यह भी देखें: बिक्रम सिंह मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर लगे, SAD नेता पर पुलिस स्टेशन हमले का आरोप

More Stories
बहबल कलां गोलीकांड मामले में SIT के सामने पेश हुए सुखबीर सिंह बादल
मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च – डॉ. बलजीत कौर
सीएम भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया