चंडीगढ़, 13 जून 2026: भाखड़ा डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को गोबिंद सागर झील में जलस्तर 1575.80 फीट दर्ज किया गया, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में करीब 20 फीट ज्यादा है।
फिलहाल कोई बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन मानसून से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए नंगल डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार नंगल हाइडल नहर में 12,350 क्यूसेक, श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 10,150 क्यूसेक और सतलुज नदी में 650 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
यह सामान्य जल प्रबंधन की प्रक्रिया का हिस्सा है, ताकि मानसून के दौरान आने वाले अतिरिक्त पानी के लिए डैम में पर्याप्त जगह बनी रहे।
भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) हिमाचल प्रदेश के कैचमेंट क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए पहले से ही पानी की निकासी बढ़ा रहा है।
यह भी देखें: भाखड़ा डैम में पानी का स्तर बढ़ा, BBMB ने पंजाब-हरियाणा-राजस्थान से ज्यादा पानी लेने की अपील की

More Stories
भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा
मान सरकार कर्मचारियों के साथ खड़ी है, हर जायज़ मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध – अमन अरोड़ा
कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी, कार्यक्रम से लाैट रहे थे, जांच में जुटी पुलिस