चंडीगढ़, 13 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को नई दिल्ली के दौरे पर रवाना होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे शिमला से चंडीगढ़ पहुंचकर वहां से हवाई मार्ग से दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में उनका ठहराव हिमाचल सदन में होगा।
सूत्रों के मुताबिक इस दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। खासतौर पर राष्ट्रीय महत्व की किशाऊ बांध परियोजना को लेकर प्रस्तावित बैठक में उनके शामिल होने की संभावना है। हालांकि, बैठक में उनकी भागीदारी को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस के उच्च नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं। प्रदेश से जुड़े राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श होने की संभावना है।
रविवार को मुख्यमंत्री शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में रहे और उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं से मुलाकात की।
यह भी देखें: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- चुनाव के समय कैबिनेट बैठक आयोजित करने वाले जयराम अब क्या विरोध कर रहे हैं

More Stories
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर