August 5, 2026

अकाली दल के नगर निगम उम्मीदवार रणधीर सिंह भारज का अचानक निधन

अकाली दल

चंडीगढ़, 21 जून 2026: शिरोमणि अकाली दल की ओर से वार्ड नंबर 38 से नगर निगम चुनाव के उम्मीदवार घोषित किए गए रणधीर सिंह भारज का कल रात अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया।

रणधीर सिंह भारज शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के हलका इंचार्ज और पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य थे। पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा 5 जुलाई को नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद अकाली दल ने उन्हें वार्ड 38 से अपना उम्मीदवार बनाया था।

कल रात उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया, जिसके कारण उनकी अचानक मौत हो गई। उनकी निधन की खबर सुनकर पार्टी कार्यकर्ताओं और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी देखें: उत्‍तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक