June 29, 2026

अलीगढ़ से उड़ा प्रशिक्षु विमान कासगंज में क्रैश, महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

विमान क्रैश

कासगंज, 29 जून 2026: अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी से प्रशिक्षण उड़ान पर निकला एक विमान सोमवार शाम करीब चार बजे तकनीकी खराबी के कारण कासगंज पुलिस लाइन के पीछे क्रैश हो गया।

हादसे में 27 वर्षीय प्रशिक्षु महिला पायलट कायनात (पुत्री कादर खान, निवासी मुंबई) गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विमान के क्रैश होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनास्थल को घेर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान ने अलीगढ़ से प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। इसमें दो प्रशिक्षु पायलट सवार थे। तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही अलीगढ़ एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है।

यह भी देखें: सउदी अरब में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की मौत