सउदी, 28 जून 2026: सऊदी अरब के रास तनुरा में सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
सभी मारे गए लोग सऊदी नागरिक थे। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सऊदी अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सही वजह बताना अभी जल्दबाजी होगी। जांच पूरी होने पर और जानकारी सामने आएगी।
सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने इस हादसे पर दुख जताया है। मंत्रालय ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मंत्रालय ने बयान में कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि अल्लाह उन पर दया करे, उन्हें माफ करे और शहीदों में शामिल करे।
रास तनुरा सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी और अरामको के प्रमुख ऑपरेशनल केंद्रों में से एक है। यह शहर दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल निर्यात टर्मिनलों में भी शामिल है।
यह भी देखें: फेसबुक-इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन, यूजर्स को पोस्ट देखने और शेयर करने में दिक्कत

More Stories
सऊदी अरब में हूती हमलों के बाद कई शहरों में अलर्ट जारी, तेल पाइपलाइन बंद होने से बढ़ा संकट
LAC पर चीनी सेना की तैनाती घटी, मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद रिश्तों में सुधार के संकेत
बहरीन में अमेरिकी नौसेना बेस पर ईरान का बड़ा हमला, मिलिट्री बेस को पहुंचा भारी नुकसान