धनोटू, 29 जून 2026: धनोटू थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 1 किलो 139 ग्राम चरस बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 28 जून को एसटीएफ टीम ने नौलखा फोरलेन पर नाका लगाया था। कुल्लू की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर डिक्की में से 1 किलो 55 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने कार में सवार राजस्थान के झुंझुनू जिले के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आशीष कुमार (39), वीरेंद्र कुमार (29), जॉकी (20) और प्रमोद (39) के रूप में हुई है। सभी झुंझुनू जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धनोटू थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें थाने को सौंप दिया है।
यह भी देखें: हिमाचल में नशा तस्करों पर शिकंजा, घुमारवीं पुलिस ने 4 किलो 100 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

More Stories
हमीरपुर में सीएम सुक्खू ने 35 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
हिमाचल में 15 अगस्त को स्कूल खुले रहेंगे, 17 अगस्त को मिलेगी छुट्टी
कांगड़ा में सड़क हादसा: कार-बाइक टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल