भरमौर, 27 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के भरमौर उपमंडल में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उरई-सामरा-रूणहकोठी मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उरई-घठोर-सामरा मार्ग पर सारनी पुल के पास हुआ। कार में सवार पांच लोग सामरा-रूणहकोठी क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
मृतकों की पहचान उरई गांव निवासी चतरो देवी (पत्नी पून्नू राम), बशैहरो देवी (पत्नी घनिया राम) और वाहन चालक अंकू (रूणहकोठी निवासी) के रूप में हुई है।
दो घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव का कार्य किया।
ये भी देखें: हिमाचल प्रदेश के चंबा में भयानक सड़क हादसा, कार के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत

More Stories
हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 63 सड़कें बंद, अब तक 286 लोगों की मौत
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत