दिल्ली, 29 जून 2026: दिल्ली सरकार ने सोमवार को नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह नीति दिल्ली की प्रदूषण और परिवहन संबंधी चुनौतियों से निपटने की दिशा में बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उपराज्यपाल की संस्तुति के बाद नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू हो जाएगी और यह 31 अगस्त 2031 तक प्रभावी रहेगी।
रेखा गुप्ता ने कहा कि नई नीति से आम लोगों को करीब 15 हजार करोड़ रुपये का लाभ मिलने का अनुमान है। सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी और प्रोत्साहन राशि बढ़ा दी है।
दोपहिया, चारपहिया, तिपहिया, ट्रक और ग्रामीण परिवहन वाहनों को भी इस नीति के दायरे में शामिल किया गया है।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने सोमवार को नीति का मसौदा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी।
परिवहन विभाग की सचिव निहारिका ने कहा कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद पॉलिसी का मसौदा उपराज्यपाल को भेज दिया गया है।
यह भी देखें: ट्रांसपोर्टरों का अल्टीमेटम, दिल्ली सरकार के ईसीसी टैक्स के विरोध में 21 से 23 मई तक तीन दिन चक्का जाम

More Stories
हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर हुआ समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में साइन हुए MOU
अलीगढ़ से उड़ा प्रशिक्षु विमान कासगंज में क्रैश, महिला पायलट गंभीर रूप से घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ जारी, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार