June 29, 2026

हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर हुआ समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में साइन हुए MOU

यमुना जल समझौता

चंडीगढ़, 29 जून 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर महत्वपूर्ण समझौता हुआ है।

दोनों राज्यों के बीच MOU पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रहे।

समझौते के तहत मानसून के दौरान हरियाणा पाइपलाइन के जरिए राजस्थान को पानी उपलब्ध कराएगा।

1994 के अपर यमुना रिवर बोर्ड समझौते के अनुसार राजस्थान को उसके हिस्से का पानी देने का रास्ता अब साफ हो गया है। इससे लंबे समय से लंबित जल वितरण संबंधी मुद्दों के समाधान की दिशा में अहम प्रगति हुई है।

इस समझौते के बाद रेणुका डैम, किशाऊ डैम और लखवार डैम जैसी बहुप्रतीक्षित बांध परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।

यह भी देखें: दिल्ली सरकार ने नई ईवी पॉलिसी को दी मंजूरी, 1 जुलाई से होगी लागू